बूंदी: लंबित मांगों काे लेकर प्रबोधकों ने डीईईओ दिया ज्ञापन
बूंदी| अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश प्रतिनिधि रणजीतसिंह राजावत के नेतृत्व में मंगलवार को डीईईओ को ज्ञापन सौंपा। प्रबोधक संघ संरक्षक नूतन तिवारी ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही प्रबोधक की प्रमुख समस्या 2009 वाले प्रबोधकों को हाईकोर्ट के आदेशानुसार 2008 से नियुक्ति का लाभ शीघ्र दिलाने की अनुशंसा को लेकर डीईईओ हुकुमचंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।