पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तायुक्त बीज

ग्रामीणों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तायुक्त बीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| काश्तकारों को गुणवत्ता बीज दिलवाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर महेशचंद्र शर्मा ने कृषि समृद्धि बीज रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीज रथ न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित राजस्व शिविरों में पहुंचकर 15 जून तक किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज दिलवाएगा। कृषि उपनिदेशक रामनिवास पालीवाल ने बताया कि अभी बीज रथ में मूंग एवं सोयाबीन का बीज उपलब्ध है। शीघ्र ही क्षेत्र की आवश्यकतानुसार काश्तकारों को बीज दिलवाया जाएगा। इस दौरान सीईओ जुगलकिशोर मीणा, एडिशनल सीईओ सुदर्शनसिंह तोमर, डीएसअो संदीप माथुर, कृषि अधिकारी प्रकाश यादव, सहायक कृषि अधिकारी प्रदीप माथुर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...