शिक्षा के बिना समाज की नहीं हो सकती तरक्की
जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति द्वारा चामुंड़ा माता मंदिर परिसर में समारोह आयोजित हुआ। जिसमें रामगंज बालाजी बूंदी में गत वर्ष हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के नव दंपत्तियों को एफडीआर का वितरण किया गया। समारोह के अतिथि कृषि विभाग उपनिदेशक एसएल जांगिड़ ने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव है। इसलिए सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर ही देना चाहिए। शिक्षा से ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
राष्ट्रीय महासभा दिल्ली के उप प्रधान सांवरमल जांगिड़ ने कहा कि समाज को एकजुट होकर राजनीति में अपना वर्चस्व दिखाने का समय आ गया है। इसके लिए समाज में एकता होना जरूरी है। संगठन को एकता से ही बल मिल सकता है। समारोह को अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सुखदेवसिंह संधु, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूसिंह जादौन, महासभा जिलाध्यक्ष नवल जांगिड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर जांगिड़ गुड़ली, कोटा महासभा जिलाध्यक्ष मदनलाल जांगिड़, बिरधीलाल जांगिड़, घांसीलाल जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़ ढगारिया आदि ने भी संबोधित किया। अतिथियों का विकास समिति अध्यक्ष महावीर जांगिड़, दशरथ जांगिड़, रामस्वरूप भास्कर, प्रेमशंकर जांगिड़, मंदिर समिति अध्यक्ष विष्णु जांगिड़, उच्छबलाल जांगिड़ आदि ने साफा बंधवाकर स्वागत किया। संचालन अनिता अग्रवाल ने किया।
केशवरायपाटन। जांगिड़ विकास समिति ने एफडीआर की वितरित करते।