25 को वितरित किए जाएंगे चश्मे
बूंदी| ऑपरेशन किए गए रोगियों को 25 अप्रैल को भारत विकास परिषद कोटा अस्पताल की ओर से चश्मे वितरित किए जाएंगे। भाविप शाखा सचिव ध्रुव व्यास ने बताया कि 18 मार्च को बूंदी अस्पताल में अंधता निवारण संस्था व भारत विकास परिषद अस्पताल कोटा की ओर से 41 रोगियों के निशुल्क नैत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए गए थे। रविवार को सभी रोगियों की मशीन से जांच कर चश्मे के नंबर निकाले गए। इस दौरान नैत्र शिविर प्रभारी रघुनंदन शर्मा, जिला प्रभारी सत्यनारायण सारस्वत, हामिद मिर्जा आदि मौजूद थे।