अखंड पाठ साहिब की समाप्ति खुले पांडाल में सजा दीवान
बूंदी| देवपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में रविवार को बैसाखी का पर्व मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद खुले पांडाल में दीवान सजाया गया। ज्ञानी कुलदीप सिंह ने शबद गायन प्रस्तुत किया।
सरदार हरबंससिंह ने गुरु साहिब के जीवन पर कविता पाठ किया। गुरुनानक कॉलोनी के सतसंग जत्थे ने शबद गायन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा कोटा नांता से आए सरदार अमृतपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ज्ञानी शरणजीत सिंह ने शबद गायन प्रस्तुत कर संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रंथी कृपालसिंह व मोहनसिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान श्यामसिंह, करतार सिंह, रामसिंह,जगजीतसिंह, सुरेंद्रसिंह आदि मौजूद थे। संचालन महेंद्रसिंह बग्गा ने किया।