महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान
बूंदी| राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामसं की बूंदी जिला शाखा की ओर से मेघवाहनसिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष व कुसुमलता, चंद्रेश शर्मा के प्रदेश महिला प्रतिनिधि चुने जाने पर समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। बस स्टैंड स्थित वैष्णो माता मंदिर में आयोजित हुए समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की प्रांतीय स्तरीय समस्याओं का समाधान का एक नया मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने सभी संवर्गों के कर्मचारियों को संगठन में अनुशासन के गुर बताए। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सभाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला महामंत्री रीतेश सनाढ्य, विमल शर्मा, नरेंद्र गौतम, बृजराजसिंह, राजेश गौतम, भूपेंद्र सनाढ्य, शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।