फिर जिला अस्पताल में आत्मा लेने पहुंचे ग्रामीण, प्रशासन ने नहीं रोका
बूंदी| शहर में रविवार को आत्मा लेने वालों का तांता लगा रहा। इस तरह के करीब छह केस सामने आए। शहर के व्ययस्तम बाजार कोटा रोड सहित अस्पताल में महिलाएं-पुरुष अपने परिवारजन की आत्मा लेने के लिए आए। इसे देखने के लिए कौतुहल बना रहा। भाव आने वाले भोपे आत्मा को लेकर जाने के लिए परिजनों के साथ मनुहार करते रहे। कोटा रोड पर तो आने वाले वाहन व राहगीर तक रूककर देखने लगे थे। यहां काबरी, नैनवां, सीतापुरा, टेहला से यहां पहुंचे थे।