पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्कों में उगी घास मुरझाई तो बच्चों के झूले टूटे, नौनिहाल बोले अब कहां जाएं खेलने

पार्कों में उगी घास मुरझाई तो बच्चों के झूले टूटे, नौनिहाल बोले- अब कहां जाएं खेलने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यटन नगरी छोटी काशी के पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। सुखी घास, मुरझाए पौधे, टूटे झूले, गंदे टाॅयलेट नगर परिषद की उदासीनता कहानी बयां कर रहे हैं।

गर्मियों की छुट्टियों में पार्क में जाकर झूले झूलना, मस्ती करना यही तो बचपन होता है। पार्कों में लगे झूले, फिसलपट्टी इन पर ही तो जीवन हंसता-खिलखिलाता है। यहां लगे झूलों से गिरना, उठना और फिर से दौड़कर वापस झूलना, यही यादें जिंदगीभर मनुष्य को याद रहती है। हालात यह हैं कि शहर के पार्कों में बच्चों के बचपन का यह अधिकार जिम्मेदार लोग छीन रहे हैं। उनके लिए लगाए गए झूले व फिसल पट्टी सहित कई खेलने की चीजें टूटी पड़ी हैं। शुरुआती कक्षाओं के बच्चों की परीक्षा खत्म होते ही पार्को में बच्चों की किलकारियां शुरू होने लगी हैं। अभी तक पार्कों में झूले व फिसलपट्टी टूटी हालत में पड़े हुए हैं।

बूंदी. नेहरू बाल उद्यान में शहर के बच्चे अब खेलने और मनोरंजन करने के लिए नहीं आ पाते, क्योंकि यहां खतरा है।

इन पार्कों के हालात हैं खराब

शहर में बने 5 पार्क की हालात खराब बनी हुई है। शहर के सबसे पड़े आजाद पार्क शहर का पार्किंग स्थल बना हुआ, बाल उद्यान के झूले चकरी और फिसल पट्टी टूट चुके है। इसके अलावा नवल सागर पार्क, स्मृति कुंज, टेरिस गार्डन, विकास नगर पार्क की भी कमोबेश यही स्थिति है। पार्कों रख रखाव नहीं होने से चहुंओर गंदगी और मुरझाते पौधे, टूटे मासूम बच्चों को निराश कर रहे है।

पार्क की बदहाली देख बच्चे मायूस

सावधान समिति अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने बताया कि शहर के सबसे बड़े बाल उद्यान पार्क में बड़ी संख्या में रोजाना अपने परिवार के साथ कई बच्चें आते हैं। लेकिन पार्क के बदहाली इतनी है कि यहां पर लगे झूले टूटे हैं। गर्मी का मौसम के साथ ही पार्कों में आने वालों की संख्या भी रोजाना इजाफा हो रहा है। इन पार्कों में लगे कई झूले व फिसल पट्टी जगह-जगह से टूट रही है। इनसे बच्चों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है।

शहर के पार्को में टूटे झूलों की मरम्मत करने के लिए संबंधित कंपनी को पाबंद कर दिया है। शहर में 5 विकसित पार्क है। जिसमें तीन बदहाल पार्को के रख रखाव का कार्य शीघ्र किया जाएगा। आजाद पार्क के विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। शीघ्र कार्य शुरू होगा। - अरुणेश शर्मा, कार्यवाहक आयुक्त, नगर परिषद, बूंदी

खबरें और भी हैं...