देररात 2 युवकों पर जानलेवा हमला
बूंदी. शहर के कॉलेज चौराहे के पास देर रात आपसी कहासुनी के बाद दो युवकों पर जानलेवा हमला हो गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दोनों को अस्पताल लाकर ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। देर रात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों में अर्पित सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी रेण फार्म कोड़क्या के बालाजी शामिल हैं। दाेनों घायलों को डंडों से मारा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।