पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले को मिली आपदा से बचाव की सामग्री

जिले को मिली आपदा से बचाव की सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. बिगड़ते मौसम के साथ ही जिले के आपदा प्रबंधन विभाग को नया साजो-सामान मिला है। इसमें 7 लाइफ जैकेट, 5 जीवनरक्षक ट्यूब, 5 जोड़ी गम बूट, 6 हेलमेट, 4 फोल्डिंग स्ट्रेचर, 2 किलोमीटर तक रोशनी फेंकने वाली दो ड्रेगन लाइट्स, 3 कंबल, 4 हैंड ग्लवज, 2 मास्क, फुल बॉडी शूट, एक हैंडटूल सैट, एक मेगा फोन, 60 मीटर लंबाई वाले पतले, मोटे रस्से मिले हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के पास पहले से 25 लाइफ जैकेट्स, 20 ट्यूब, 30 बेलचे-फावड़े, 10 स्ट्रेचर, ढाई सौ मीटर रस्सा, 15 जोड़ी गम बूट, 20 ड्रेगन लाइट्स, 10 इमरजेंसी लाइट्स मौजूद हैं। आपदा व बाढ़ बचाव केंद्र के पास फिलहाल 58 गोताखोर मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...