केंद्रीय मंत्री सिंघी 29 को तालेड़ा-बूंदी में
बूंदी. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के सदस्य एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सुनील सिंघी 29 मई को तालेड़ा व बूंदी में रहेंगे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल जैन ने बताया कि सिंघी 29 को कोटा पहुंचेंगे। वहां से तालेड़ा आएंगे। यहां जनसंवाद कार्यक्रम होगा। दोपहर को बूंदी सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर कलेक्ट्रेट में 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगे।