राधा गोविंद का पाटोत्सव आज
बूंदी| नैनवां रोड स्थित सुदामा सेवा संस्था में बुधवार को भगवान राधा गोविंद का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 2 बजे महामंडलेश्वर संत दिव्य मोरारी बापू के प्रवचन होंगे। साथ ही संस्थान में लगभग 8 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ब्लॉक का लोकार्पण होगा। मंत्री छुट्टनलाल शर्मा ने बताया कि आमसभा होगी। शाम 6:15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।