बाल विवाह के विरुद्ध जनचेतना नाटक का किया मंचन, दिया संदेश
बूंदी| स्काउट गाइड मुख्यालय पर मंगलवार को बाल विवाह के विरुद्ध जनचेतना नाटक का मंचन किया गया। बाल विवाह के विरुद्ध जनचेतना अभियान के क्रम में आपणी नन्ही चंपा रा ब्याव विषयक रोचक नाटक का मंचन किया गया। जिसके तहत गाजे-बाजे के साथ हो रहे नन्ही चंपा और मासूम पिंटू की शादी को जन सहभागिता व जागरूकता द्वारा रुकवाया गया। हरिमोहन चित्तौड़ा द्वारा कानूनी सजा की जानकारी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता बने वक्ता विश्वजीत जोशी, हेमराज ओड़, प्रमोद श्रृंगी व रजिया खातून ने बाल विवाह के सामाजिक व शारीरिक दुष्प्रभावों को समझाया। समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हॉबी क्लासेज संभागियों द्वारा शहरी व ग्रामीण आमजन में भी बाल विवाह के प्रति जनचेतना जागृत करना है।
उप प्रधान ने किया अवलोकन: स्काउट-गाइड द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविरों का अवलोकन स्काउट-गाइड प्रधान रेखा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अनिल शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षक रतनलाल बैरवा, कमलेश दाधीच, विष्णुकांता, रिंकी गोस्वामी ने अतिथियों को नृत्य, मेहंदी, पेंटिंग, कंप्यूटर, ब्यूटीशियन, सिलाई व हस्तकला ट्रेड का अवलोकन करवाया। स्काउट मुख्यालय पर शिविर संचालक बुद्धिप्रकाश पुंडीर, संयोजक रमेश चंद पारीक व समन्वयक सर्वेश तिवारी ने शिविर केंद्र का अवलोकन करवाया।