शनि जयंती पर मंदिरों में अनुष्ठान तेलाभिषेक के बाद महाआरती
बूंदी. जंगम जी की बगीचे मे शनि जयंती पर तेलाभिषेक करते हुए।
बूंदी| जिलेभर में शन जयंती पर मंगलवार को मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व तेलाभिषेक के कार्यक्रम हुए। शहर के जंगम जी की बगीची स्थित शनि मंदर में सुबह बिहारी गिरी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना व तेलाभिषेक के कार्यक्रम हुए। राजकुमार दाधीच ने बताया कि सुबह रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति हुई। शाम को बुलबुल चबूतरा से शनिदेव की शोभायात्रा निकाली गई। शाम को महाआरती के कार्यक्रम हुए। वहीं शहर के बाणगंगा मार्ग स्थित शनिदेव नवग्रह मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना व तेलाभिषेक के कार्यक्रम हुए। शाम को विशेष श्रृंगार कर महाआरती की गई।