पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शतचंडी पंच कुंडीय महायज्ञ 20 से

शतचंडी पंच कुंडीय महायज्ञ 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| शहर के जयपुर रोड स्थित दधिमथी मातेश्वरी मंदिर परिसर में 20 मई से शतचंडी पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। मंगलवार को महायज्ञ की तैयारियों और हवन कुंड को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई। यज्ञ समिति कार्यकर्ताओं ने यज्ञशाला निर्माण को अंतिम देते हुए महाराज श्रवणदास व महाराज लखनदास की मौजूदगी में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई। पंडित मांगीलाल शर्मा ने बताया कि 18 मई को शाम 4 बजे गोपीनाथ स्थल नगर परिषद की गली में प्रधान कुंडी की बोली लगाई जाएगी। 19 मई को सुबह यजमान का सर्व प्रायश्चित, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, कलश यात्रा, भूदेव वरण, मंडल प्रवेश कार्यक्रम होगे। शाम 4 बजे कलश यात्रा मंशापूर्ण गणेश मंदिर से दधिमती माता मंदिर तक निकाली जाएगी। 20 मई से यज्ञ दुर्गापाठ, रुद्राभिषेक के कार्यक्रम होगे। बैठक में अनंत दाधीच, महेश दाधीच, राजकुमार शर्मा, रुद्रेश दाधीच, ऋतुराज दाधीच, अमित दाधीच मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...