महाराज के निर्वाण दिवस पर ज्योति यात्रा पहुंची
रामस्नेही संप्रदाय के गुरु परसराम महाराज के 250 वे निर्वाण दिवस मंगलवार को ज्योति यात्रा शाम बूंदी पहुंची। ज्योति यात्रा में आए संत रामप्रसाद महाराज ने बताया कि ढाई सौ साल पूर्व परसराम महाराज अपने जीवन काल में जहां-जहां गए थे ,वहां पर ज्योति यात्रा लेकर रामप्रसाद महाराज पहुंच रहे है। बूंदी में ढाई सौ वर्ष पूर्व जोधपुर महाराज की पुत्री का विवाह हुआ था । तब बूंदी के तत्कालीन महाराज के आग्रह पर बूंदी आए थे। सुदामा सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में शाम को प्रवचन हुए।
प्रवचन में बड़ा रामद्वारा जोधपुर महंत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि ईश्वर दीन दुखियों की सेवा में निवास करता है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए। गौहत्या देश की सभ्यता व संस्कृति पर कलंक है जिससे हमें मिटाना होगा। बूंदी रामद्वारा के महंत आत्माराम महाराज ने कहा कि बूंदी में गौशाला के निर्माण के लिए रामप्रसाद महाराज ने अब तक पचास लाख रुपए का सहयोग किया है। उनके आशीर्वाद से गौशाला का संचालन हो रहा है। पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि ज्योति यात्रा में महाराज का बूंदी पहुंचना सौभाग्य का विषय है । कार्यक्रम में राधा मोहन शर्मा, सत्येश शर्मा, गिरधर शर्मा देवराज गोचर, शैलेश सोनी, टीकम जैन, एडवोकेट कैलाश चंद गुप्ता, सुरेंद्र नाराणी ,छुट्टनलाल शर्मा, गुलाबचंद पांचाल ,अरुण भार्गव जितेंद्र हाड़ा ने महाराज का स्वागत किया।