पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संचालकों ने कहा हम नहीं चला सकते गोशाला

संचालकों ने कहा-हम नहीं चला सकते गोशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| देई कस्बे की श्रीचारभुजा गोशाला में चार गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद गोशाला कमेटी के सदस्य सोमवार को कलेक्टर से मिले और उनसे गोशाला चलाने में असमर्थता जाहिर की।

उन्होंने वर्तमान में मौजूद 30 गायों को नैनवां गोशाला में शिफ्ट करने के लिए अर्जी दी। साथ ही यह भी आग्रह किया कि गोशाला की 25 बीघा जमीन प्रशासन अपने पास रखे या पंचायत को सौंपे, यह उसका विवेक है, पर अतिक्रमी इस पर कब्जा करने के लिए सक्रिय हैं, अगर ध्यान नहीं दिया गया तो जल्द पूरी जमीन पर अतिक्रमण हो जाएंगे। श्रीचारभुजा गोशाला समिति देई के अध्यक्ष संजय जैन के मुताबिक इसके लिए कोई सरकारी अनुदान नहीं मिलता। हम कुछ लोग आर्थिक सहयोग जुटाकर इसे चला रहे हैं। हम व्यापारी हैं, गोशाला को आर्थिक सहयोग तो कर सकते हैं, पर इतना समय हमारे पास नहीं कि इसका संचालन खुद ही कर लें। कई साल से बंद गोशाला को फरवरी 2016 में हमने फिर से चालू कराया। कस्बे में घूम रही बेसहारा गायों को वहां रखा। उनके चारे-पानी का बंदोबस्त किया, केयर टेकर रखा। ये लावारिस गायें बाहर पॉलीथिन, दूषित खाना, पत्तल-दोने खाकर आती हैं, जिससे वे बीमार हो जाती हैं या मर जाती हैं। हम दिन में तीन-चार बार गोशाला संभालते भी हैं, पर गायों की मौत के कारण अब गोशाला संभालना मुश्किल है।

खबरें और भी हैं...