पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैडम भर्ती करा दो म्हांकी, भर्ती लेबाळा आया...

मैडम भर्ती करा दो म्हांकी, भर्ती लेबाळा आया...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगार कला शिक्षकों ने रोजगार की मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट पर 47 डिग्री पार तापमान के बीच एक घंटे तक अनूठा अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। हारमोनियम पर नाचते-गाते, ढोल-मंजीरे बजाते हुए हाथों में पेटिंग्स लिए हुए और बदन पर पेंट पोतकर तथा हाथों-गले में लोहे की बेड़ियां डालकर प्रदर्शन किया। गीतों के बोल कुछ इस तरह से थे- मैडम भर्ती करा दो म्हांकी, भर्ती लेबाळा आया...। साथ ही राज्य सरकार का पुतला फूंका। पुतला भी कलात्मक था।

कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इन बेरोजगार चित्रकला, संगीत के कला शिक्षकों ने लिखा कि पहली से 10वीं तक कला शिक्षा अनिवार्य होने के बावजूद 1992 से सरकारी स्कूलों में कला शिक्षा नहीं पढ़ाई जा रही। ना परीक्षाएं हो रही, ना कला शिक्षक के पद सृजित हैं। बिना पढ़ाए हर साल लाखों बच्चों को कला शिक्षा में फर्जी मूल्यांकन कर बच्चों को ग्रेडिंग दे दी जाती है। ऐसे में चित्रकला और संगीत विषय में डिग्री-डिप्लोमाधारी युवा ओवरएज हो रहे हैं। 25 साल से एक भी कला शिक्षक को नियुक्ति नहीं दी गई। बेरोजगार कला शिक्षक 15 साल से लगातार आवाज उठाते रहे हैं। अब प्रदेशभर के बेरोजगार कला शिक्षक बड़े आंदोलन को मजबूर हैं। बूंदी से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

बूंदी. कड़ी धूप के बीच शरीर पर पेंट पोतकर और लोहे की बेड़ियां डालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते बेरोजगार कला शिक्षक।

बूंदी.कला शिक्षकों का कलात्मक प्रदर्शन।

हाड़ौती के बाद जयपुर में प्रदर्शन

मंगलवार को कोटा और फिर हाड़ौती के बाकी जिलों के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन होंगे। जयपुर में महाप्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में अशोक मीणा, महेश गुर्जर, गिरिराजप्रसाद प्रजापत, गोविंद मीणा, विजय स्वर्णकार, हेमराज मालव, मुरलीधर प्रजापत,आयूष जैन, राजेशकुमार, सुनील राव, राजेंद्र यादव, महेश नागर, अर्जुन मीणा, पूजा चित्तौड़ा, शाजिया खानम, राखी कश्यप, दीपा मेवाड़ा, दलजीत कौर सहित जिलेभर के बेरोजगार कला शिक्षक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...