बूंदी| नरेगाकर्मियों की अपनी मांगों को लेकर महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इनका कहना है कि अधीनस्थ सेवा के पूर्व में विज्ञापित पदों की भर्ती को राज्य सरकार के आदेश को बिना नियमों व संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए विड्रॉल कर दिया था, जो अनुचित है और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। ऐसे में दुबारा भर्ती शुरू की जाए।