- Hindi News
- National
- स्वीकृत बोरिंग प्रक्रियाधीन, धोवड़ा पंचायत प्रशासन ने बोरिंग भी करवा दी, कलेक्टर से शिकायत
स्वीकृत बोरिंग प्रक्रियाधीन, धोवड़ा पंचायत प्रशासन ने बोरिंग भी करवा दी, कलेक्टर से शिकायत
बूंदी| धाेवड़ा पंचायत के लिए स्वीकृत बोरिंग अभी कागजी प्रक्रिया में ही चल रहे हैं और पंचायत प्रशासन ने बोरिंग भी करवा दिए। इस आशय की शिकायत जितेंद्रसिंह हाड़ा ने कलेक्टर से की है। इसमें लिखा कि विधायक स्थानीय विकास योजना के तहत धोवड़ा में एक ट्यूबवेल गढ़ के पास तथा दूसरा सत्तार भाई की दुकान की ओर सार्वजनिक स्थान के लिए स्वीकृत किए गए। दोनों अभी कागजी प्रक्रिया में ही चल रहे हैं। 14 मई को जलदाय विभाग ने जिला परिषद के सीईओ को पत्र लिखकर एनओसी देने की जानकारी दी है। इसके बाद भूगर्भ विभाग की स्वीकृति व जिला परिषद की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति बाकी है, लेकिन पंचायत के सरपंच ने 15 मई को दोनों स्थानों पर बोरिंग करवा दिए और वहां पानी भी नहीं आया। ऐसे में मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।