बूंदी| ईद के दिन भरने वाले मेले के मद्देनजर रखते हुए बाबा मीरासाहब की पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते को खोलने की फिर मांग उठी है।
इसको लेकर राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य गुलाम जिलानी गुड्डू कादरी ने आयोग के चेयरमैन जसबीरसिंह को पत्र लिखा है। इसमें लिखा कि मानधाता छतरी प्रकरण के चलते कुछ माह से प्रशासन ने पहाड़ी पर जाने वाले पैदल व गाड़ी के रास्ते को बंद कर रखा है। ईद पर यहां मेला भरता है। हजारों की संख्या में अकीदतमंद बाबा मीरा साहब की जियारत करने के लिए आते हैं। ईद के दिन बाबा मीरा साहब की पहाड़ी पर जाने के लिए कब्रिस्तान से होकर जाने वाले रास्ते को पैदल व वाहन ले जाने के लिए प्रशासन से अनुमति दिलवाई जाए।