जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उमाशंकर व्यास के मार्गदर्शन में महिला बंदियों को विधिक सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के संबंध में गठित टीम के सदस्य 26 मई तक प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पूर्णकालिक सचिव मनीष हरजाई ने बताया कि 9 सदस्यीय टीम महिला बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण व पुनर्वास के संबंध में जानकारी दे रही है।