बूंदी| तिलक चौक चारभुजानाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्देवी भागवत कथा का वाचन करते हुए आचार्य भूपेंद्र शास्त्री ने कहा कि शक्ति के बिना मनुष्य व देवता कुछ नहीं कर सकते। शक्ति से मानव के शरीर में रक्त का संचार होता है। इसके बिना शरीर नश्वर है। मां अंबिका शक्ति का ही स्वरूप है। कथा में राजेश दाधीच, रामस्वरूप, गणेशदत्त व्यास, बसंतकुमार मौजूद रहे। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य भी किया।