हिंडौली| सिंघाड़ी में बोरिया वाली मातेश्वरी का डोरा व कलश चढ़ावे का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन संध्या में गायक प्रकाश माली एंड पार्टी ने श्रोताओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिंडौली प्रधान ममता गुर्जर थी। अध्यक्षता जिला माली विकास समिति अध्यक्ष सीताराम सैनी ने की। विशिष्ठ अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेश कोटवाल, प्रदेश माली महासभा कोटा-बूंदी लोकसभा संयोजक धन्नालाल सैनी, फुले ब्रिगेड जिला संयोजक रामलाल सैनी रहे। वहीं कार्यक्रम में शंकरलाल सैनी, सरपंच चतुर्भुज ऐरवाल, ग्राम विकास अधिकारी फूंदीलाल सैनी, रामप्रसाद गोचर थे। संचालन जगदीश सैनी ने किया।