हिंडौली| फालेंडा में गायत्री शक्तिपीठ बूंदी एवं शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से बोरिया के देवनारायण के यहां 26 मई से गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञावचन कार्यक्रम शुरू होगा। 26 मई को कलशयात्रा व नशा मुक्ति रैली निकाली जाएगी। 27 को ध्यान-प्राणायाम, गायत्री यज्ञ, ग्रामोत्थान गोष्ठी, संगीतमय प्रज्ञावचन। 29 मई को दीक्षा संस्कार एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।