बूंदी| राजस्थान विकलांग विकास संगठन के जिलाध्यक्ष सोजीलाल सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष हेमराज मीणा व कोटा संभागीय अध्यक्ष धर्मराज सैनी की सहमति से बूंदी जिला उपाध्यक्ष पद पर रमे कुमार भाटिया को नियुक्त किया है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। खुशी जताने वालों में भाटिया के उपाध्यक्ष बनने पर राजूलाल गुर्जर, राजूलाल बंजारा, रमेश कुमार, मनोज, महावीर, पप्पू, कमल, वाजिद, खलील, नंदकिशोर सहित अन्य शामिल रहे।