पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ता बेनतीजा, आज से ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल

वार्ता बेनतीजा, आज से ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीडीएस कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू नहीं करने के विरोध में मंगलवार से जिले के ग्रामीण डाक सेवक बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघर्षरत हैं।

सोमवार को जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए दिल्ली में बीएमएस-अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक के पदाधिकारियों की डीजी से वार्ता हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसे में महासचिव एसएस महादैथा के आह्वान पर मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने सभी ग्रामीण डाक सेवकों को सूचित कर दिया है। अपनी मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवक उप डाकघर व मुख्य डाकघर के बाहर धरना, प्रदर्शन कर नारेबाजी करेंगे।

175 शाखा डाकघरों पर लटक जाएंगे ताले, डाक सेवा से जुड़े कई काम होंगे प्रभावित

जिले में 235 ग्रामीण डाक सेवक आंदोलन में होंगे शामिल

इस हड़ताल से डाक सेवा से जुड़े सभी कामों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। 175 शाखा डाकघरों में 235 ग्रामीण डाक सेवक काम करते हैं। सभी के हड़ताल पर जाने से शाखा डाकघरों पर ताले लटके रहेंगे। बचत खाता, आरडी, सुकन्या समृद्धि योजना, आरपीएलआई, पीएलआई, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट सरीखे काम प्रभावित रहेंगे। किसी भी प्रकार डाक वितरण भी नहीं होगा। हड़ताल से जिले के 18 उपडाकघरों में भी काम प्रभावित होगा। ग्रामीण डाक सेवक उपडाकघरों के अधीनस्थ काम करते हैं। लेन-देन का कार्य इन उपडाकघरों से ही संपादित किया जाता है।

मांगों को लेकर 29 माह से चल रहा संघर्ष

ग्रामीण डाक सेवक 29 माह से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। इस अवधि में धरना-प्रदर्शन करने के अलावा हड़ताल भी कर चुके हैं, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को समाप्त करवा लिया जाता है। जनवरी 2017 में डाक सेवकों ने 4 दिन हड़ताल की थी। इसी तरह अगस्त 017 में ग्रामीण डाक सेवक 8 दिन हड़ताल पर रहे। इस बार भी पहले की तरह आश्वासन देकर उनकी हड़ताल समाप्त करवा ली गई। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सचिव नवलकिशोर माहेश्वरी ने कहा कि महासचिव के आह्वान पर मंगलवार से सभी ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर उतर जाएंगे। इस बार हड़ताल अनिश्चितकालीन है। जब तक हमारी मांग नहीं मान ली जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...