बूंदी का गोठड़ा| छाबड़िया का नयागांव में आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुअा। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस इकाई अध्यक्ष गोपाललाल नागर थे। अध्यक्षता कन्हैयालाल धाभाई ने की। विशिष्ट अतिथि पटवारी देवलाल थे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता टीम छाबड़िया का नयागांव व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया।