पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरमराई सफाई व्यवस्था अब मिशन मोड से सुधरेगी

चरमराई सफाई व्यवस्था अब मिशन मोड से सुधरेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था सुधारने के अब मिशन मोड शुरू किया जाएगा। कलेक्टर महेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि शहर में सफाई कार्य के लिए जनचेतना लाई जाए, ताकि सफाई के प्रति आमजन की सजगता रहे और स्वच्छता आदत बने।

कलेक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। साथ ही सरकारी विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को शहर की सफाई के लिए काम करके दिखाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बरसात पूर्व नालों की सफाई पूरी तरह हो जाए। आयुक्त ने बताया कि बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है, जबकि छोटे नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। आयुक्त को कहा कि नए निर्माण कार्य पर निगरानी रखी जाए। ध्यान रखा जाए कि बूंदी की खास पहचान वाले पुुरा महत्व के स्थलों को कोई नुकसान ना पहुंचे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जलदाय विभाग पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर तुरंत राहत पहुंचाए। पेयजल गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। नबैठक में एडीएम सीलिंग ममता तिवाड़ी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...