पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 152 स्कूलों में इंटरनेट पर खर्च होंगे 15 लाख

जिले के 152 स्कूलों में इंटरनेट पर खर्च होंगे 15 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को देश व दुनिया से जोडऩे के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत जिले के 152 स्कूलों में ब्राडबैंड-इंटरनेट कनेक्शन करवाए जाएंगे।

इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 10 हजार 365 रुपए देने की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि से ब्रॉडबैंड का कनेक्शन होने पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी लाभ होगा। उनको ई-मेल के माध्यम से संदेश आदि आसानी से प्राप्त होंगे। वे विभागीय कार्य भी आसानी से कर सकेंगे। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन आदि का कार्य भी किया जा सकेगा। जिले के 152 स्कूलों को ब्रॉडबैंड-इंटरनेट से जोड़ने पर 15 लाख 75 हजार 480 रुपए खर्च होंगे। ये वे स्कूल हैं, जिनमें पहले से इंटरनेट की सुविधा नहीं थी और बिना सुविधा के विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा था। अब विद्यार्थियों को स्कूल में ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन होने से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास और ई-क्लास की सुविधा भी मिल सकेगी। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन, निदेशालय व सरकार से प्राप्त आदेशों को तुरंत स्कूल में ही देख सकेंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की योजना, हर स्कूल को 10 हजार 365 रुपए दिए जाएंगे

जल्द करवा देंगे कार्य

स्कूलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन करने के लिए स्वीकृति मिल गई है। जिले के 152 स्कूलों में ये कनेक्शन जल्द करवा दिए जाएंगे। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सतीश जोशी, एडीपीसी, रमसा, बूंदी

बिजली व्यवस्था नहीं

कई स्थानों पर स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से भी इंटरनेट कनेक्शन में परेशानी आ रही थी। लेकिन अब स्कूलों को बजट मिलने से वे बेट्री आदि खरीद कर नेट की सुविधा चालू करा सकेंगे।

जिलेवार स्कूलों की संख्या

बूंदी जिले में 152 स्कूलों को चयनित किया है। वहीं, हाड़ौती की बात करें तो बारां के 163, झालावाड़ के 230 और कोटा के 177 स्कूलों का चयन हुआ है।

खबरें और भी हैं...