पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे बूंदी के सार्वजनिक शौचालय

एसी और आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे बूंदी के सार्वजनिक शौचालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद की ओर से शहर में पांच आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनेंगे। 2.50 करोड़ रुपए की लागत से 3 पुरुष व 2 महिला शौचालय बनेंगे। प्रत्येक के निर्माण पर 50 लाख रुपए की लागत आएगी।

उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा के अनुसार नगर परिषद बूंदी क्षेत्र सहित जिले की पांचों नगर पालिकाओं केशवरायपाटन, लाखेरी, कापरेन, इंद्रगढ़, नैनवां में आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होगा। इनमें दिव्यांगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। पांच वर्ष तक इन शौचालयों के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। इन आधुनिक शौचालयों में एसी, एयर कर्टन, सेनेटरी नेपकिन पैड वेंडर मशीन, टिश्यू पेपर वेंडर मशीन आदि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पुरुष व महिला शौचालयों में 1 शीट शौचालय दिव्यांगों के लिए भी रहेगी। महिला शौचालय के लिए महिला कर्मचारी को नियुक्त किया जाएगा।

आधुनिक शवदाह गृह भी बनवाएंगे

निकायों में स्थानीय आवश्यकतानुसार विभिन्न श्मशानों व कब्रिस्तानों में विकास कार्य, जीर्णोद्धार कार्य भी होंगे। जिसके तहत दाह संस्कार स्थल पर टीन शेड, बैठने हेतु बेंचें व टीन शेड, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व स्नानागार, पौधरोपण, रोशनी की व्यवस्था, पाथ-वे, फेंसिंग, बाउंड्रीवॉल आदि कार्य होंगे। 40 लाख की लागत से मुक्तिधाम व कब्रिस्तानों का विकास कार्य व जीर्णोद्धार होगा। नगर परिषद में स्थित किसी एक श्मशान में व्यापारिक घरानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों के माध्यम से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत आधुनिक बिजली शवदाह गृह एवं गैस आधारित शवदाह गृह बनवाया जाएगा।

शहर में यहां बनेंगे आधुनिक शौचालय

बूंदी शहर में आजाद पार्क, बहादुरसिंह सर्किल पर महिला तथा नैनवां रोड़ आरएसीबी कार्यालय के पास, मीरा गेट, बायपास तिराहा पर कॉमन शौचालयों का निर्माण होगा।

जल्द शुरू किया जाएगा काम

सीएम बजट घोषणा के तहत शहर में पांच आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू करवाए जाएंगे। -महावीर मोदी, सभापति, नगर परिषद बूंदी

खबरें और भी हैं...