पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं से वंचित रहे लोगों को अब करेंगे लाभान्वित

योजनाओं से वंचित रहे लोगों को अब करेंगे लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार अब इस साल में लोगों को लाभांवित कर योजनाओं की जानकारी देगी। इसके तहत राज्य सरकार गांवों में चल रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाना है।

इसके तहत जिले के 8 गांव चिह्नित किए गए हैं। इसमें लीड बैंक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा विद्युत वितरण निगम के अभियंता ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना-मिशन इंद्रधनुष के तहत लाभांवित करेंगे। इसके अलावा ग्राम सभा कर लोगों को समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही गांवों में विकास कार्य भी होंगे। ये योजनाएं कई सालों से चल रही है, इनका लाभ लेने के लिए लोग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

सरकारी योजना

राज्य सरकार की योजना, 8 गांवों को किया गया चयन, अब लोगों को मिलेगा पहले से ज्यादा फायदा

जिले में इन गांवों को किया चिह्नित: बूंदी जिले में 183 ग्राम पंचायतों के 836 गांव हैं। इनमें से बूंदी ब्लॉक में श्योपुरिया की बावड़ी, शिवशक्ति का खेड़ा, बांगा माता, बिजनावर, मंडावरा, नैनवां ब्लॉक के कैथूदा, हिंडौली ब्लॉक के शंकरपुरा, कापरेन ब्लॉक के इंद्रपुरिया गांव को शामिल किया गया है। इन गांवों में शिविर लगाया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारी लोगों को योजनाओं से जोड़कर लाभांवित करेंगे।

इन्हीं गांवों में वंचित हैं लोग

इन्हीं गांवों को केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय ने चयनित किया है। इसके बाद राज्य पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को इनमें कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इन गांवों में लोग योजनाओं से वंचित हैं। इन्होंने योजनाओं के आवेदन वर्ष 2011-12 तथा इसके बाद किए थे, लेकिन 6 साल बाद भी इन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। ऐसे में इस अभियान के तहत कार्य होंगे। इसके अलावा 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिले की सभी ग्राम पंचायतों तथा उनके गांवों में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

अभियान के तहत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। वे लोगों को योजनाओं से लाभांवित करेंगे। इसके आदेश जारी किए गए हैं। -जुगलकिशोर मीणा, सीईओ, जिलापरिषद

खबरें और भी हैं...