तालेड़ा| भाजपा के वरिष्ठ नेता व हिंडौली से विधायक रहे स्वर्गीय नाथूलाल गुर्जर की स्मृति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
किसान नेता दुर्गालाल छावडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम खाटरा, राजेंद्र चौधरी, रामदयाल मालव, पुरुषोतम सोनी, बाबूलाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, प्रेम चौधरी, रामप्रसाद पांचाल, रामस्वरूप नरेडा, रामावतार राठौर समेत कई युवाओं ने गौशाला में सेवाएं दी। अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। सामाजिक संगठनों ने पूर्व विधायक को श्रद्धा से याद किया। अकतासा व तालेड़ा में विभिन्न समाजों के लोगों ने गुर्जर को श्रद्धांजलि दी।
हिंडौली| ग्राम पंचायत सथूर में शनिवार को पूर्व विधायक गुर्जर की पुण्यतिथि पर आयोजित हुए निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 250 रोगियों पहुंचे। रोगियों की आंखों की जांच कर कई लोगों के चश्मे लगाए। बाद परिसर में श्रद्धांजलि सभा रखी। जिसमें विधायक अशोक डोगरा, पूर्व सरपंच मनमोहन धाभाई, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि शैकीनचंद राठौर, युवा नेता रुपेश शर्मा, बूंदी भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, युवा नेता अजय गुर्जर, विजय गुर्जर, स्व. विधायक की प|ी लाडबाई, कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन बादाम गुर्जर, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण गुर्जर, पूर्व सरपंच उमेश धाभाई, प्रभुलाल सेन, सीपी गुंजल, अनिल तवर, देवराज गुर्जर, पूर्व पंसस माया माहेश्वरी, रामकुमार नामा शामिल रहे।
नैनवां| वीर गुर्जर छात्रावास में वीर गुर्जर छात्रावास पदाधिकारियों ने स्वर्गीय पूर्व विधायक नाथूलाल गुर्जर की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर स्व. गुर्जर के जीवन पर प्रकाश डाला तथा अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। इस दौरान पार्षद हेमराज गुर्जर, बलराम गुर्जर, राजकुमार, बलराम चेची, मियाराम गुर्जर, शंकर गुर्जर, हीरालाल मौजूद रहे।
नैनवां। सरकारी अस्पताल में शनिवावर को फल वितरित करते सेवाभावी युवा।