बूंदी. शहर की विकास नगर कॉलोनी के लक्ष्यदीप सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्रा एंजलीना नागपाल को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से उच्च माध्यमिक परीक्षा-2017 कला संकाय में राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर पदक दिया जाएगा। स्कूल निदेशक मनीष नागपाल ने बताया कि अजमेर बोर्ड का दीक्षांत समारोह 24 मई को अजमेर के राजीव गांधी सभागार बोर्ड कार्यालय में होगा। बोर्ड ने एंजलीना को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया है। बोर्ड की ओर से राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची हाल ही जारी की है। अंग्रेजी माध्यमिक की छात्रा एंजलीना ने 12वीं कला संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर रिकॉर्ड कायम किया है।