बूंदी| रमजान माह को ध्यान में रखते हुए रोजेदार प्रशिक्षणार्थियों को अावासीयता में छूट दी गई है। इस आशय के राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने आदेश दिए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय व राज्य सरकार के संयुक्त निर्देशन में सत्र 2018-19 में कक्षा 1 से 5 में अध्यापन कार्य करवाने वालों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 21 मई से 16 जून तक चार चरणों में (प्रति चरण छह दिवसीय) आवासीय प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में रमजान माह को ध्यान में रखते हुए रोजेदार प्रशिक्षणार्थियों को अकादमिक सत्र पश्चात मुक्त किया गया है।