पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन दर्शन से होगा निज दर्शन: जैनाचार्य

जिन दर्शन से होगा निज दर्शन: जैनाचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालेड़ा. नित्य देवदर्शन करने वाला श्रावक अपनी अंतर आत्मा के दर्शन के साथ सदगति को प्राप्त करता है। श्रीपार्श्वनाथ मंदिर में नित्य प्रवचन में जैनाचार्य सुकुमालनंदी महाराज ने भगवान की मूर्ति में अलौकिक शक्ति बताई। आचार्यश्री के अनुसार आत्मा की शुद्घि के लिए नित्य जिन दर्शन सर्वश्रेष्ठ फल है। भगवान के देवालय में जाने से पहले जूते-चप्पल बाहर खोलने से अहंकार का त्याग होता है।

संसार में 8 प्रकार के मद में घमंड से बिना देव दर्शन मुक्ति संभव नहीं है। फूल के बिना सुगंध नहीं, दीप बिना ज्योति नहीं। इसी प्रकार त्याग के बिना मुक्ति संभव नहीं है। जैनाचार्य ने समाज की युवा पीढ़ी को नित्य मंदिर जाने का संदेश दिया। इससे पूर्व अलोद निवासी आस्था जैन ने मंगलाचरण किया। ऋषभदेव से आए श्रावण आनंद भाणावत ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सुकुमाल एकता मंच सदस्य शुभम हरसोरा, गौरव, रवि, शरद, विकास ने प्रश्न मंच के पुरस्कार बांटे। मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैन समाज द्वारा शांतिधारा का आयोजन किया गया। जैनाचार्य संघ की आहार चर्या में जैन परिवारों ने जैन आगम से आहार कराया।

समय-समझ दोनों एक साथ नहीं रहते: मुनिश्री

बूंदी का गोठड़ा. अलोद के श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैनमुनि विभंजनसागर महाराज ने कहा कि समय और समझ दोनों एक साथ नहीं रहते। जब समय रहता है तो समझ नहीं होती, जब समझ आती है तो समय निकल जाता है। बचपन में हर व्यक्ति के पास समय रहता है, खेलने-कूदने के लिए पर समझ नहीं रहती। वह समझ आ जाती है तो समय निकल जाता है। मुनिश्री ने कहा कि जिनेंद्र भगवान व सच्चे गुरु का सानिध्य मिले, जिस समय मिले, जो बुद्धि हमें अनेक जन्मों में भी प्राप्त नहीं होती है, वह साधु समागम से प्राप्त होती है। मुनिश्री ने अनित्य भावना का मतलब बताए, जो आज हमारे पास है, वह कल किसी और का था, परसों किसी और का हो जाएगा। परिवर्तन संसार का नियम है। प्रवक्ता प्रमोद सावला ने बताया सागर से आई कुमारी प्रगति जैन ने मंगलाचरण किया। प्रतिदिन पूजन बच्चों द्वारा संस्कार शिविर की तरह की जा रही है। शांतिधारा हुकुमचंद, जम्मू कोटिया परिवार ने किया। सांय काल जिज्ञासा समाधान प्रश्न मंच भक्ति प्रतिदिन होती है।

गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञावचन 26 काे

हिंडौली. क्षेत्र के फ़ालेंडा में गायत्री शक्तिपीठ बूंदी एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में बोरिया के देवनारायणजी के यहां 26 मई से गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञावचन होंगे। 26 मई को कलशयात्रा और नशामुक्ति रैली निकाली जाएगी। वहीं, 27 मई को जप ध्यान प्राणायाम, गायत्री यज्ञ, ग्रामोत्थान गोष्ठी, संगीतमय प्रज्ञावचन होंगे। इसके बाद 29 मई को दीक्षा संस्कार होगा और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...