पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घुमाव पर संतुलन बिगड़ने से कार नाले में गिरी, बाल बाल बचे सवार

घुमाव पर संतुलन बिगड़ने से कार नाले में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना| बूंदी-लाखेरी मार्ग के महुआ देवजी के पास स्थित घुमाव पर कार चालक का संतुलन बिगड़ने से कार गहरे नाले में जा गिरी। महुआ देवजी निवासी देवलाल गुर्जर, हंसराज रैबारी ने बताया कि बूंदी की ओर से लाखेरी जा रही कार सड़क से घुमाव पर नाले में जा गिरी। ज्योंही कार के नाले में गिरने का पता चला तो ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। कार में चालक सहित एक जना और बैठा हुआ था। दोनों को कार से बाहर निकाला। कार सवार दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

खबरें और भी हैं...