पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने समझाया पानी का माेल बर्बाद करें, न ही प्रदूषित करें

महिलाओं ने समझाया पानी का माेल बर्बाद करें, न ही प्रदूषित करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. वाणी विशेष विद्यालय में वाटर कूलर भेंट करतीं महिला मंडल की पदाधिकारी-सदस्याएं।

बूंदी| माहेश्वरी महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं भास्कर के जल मित्र अभियान से प्रभावित होकर इसकी अहमियत बताने के लिए आगे आई। शहर की इन्द्रा कॉलोनी स्थित वाणी विशेष स्कूल कैंपस में ज्येष्ठ शुक्ल पुरुषोत्तम मास के मौके पर शनिवार को माहेश्वरी महिला मंडल ने शिवधारा वाटर कूलर भेंट कर बच्चों को पानी की अहमियत बताई। वाटर कूलर का लोकार्पण मंडल अध्यक्ष प्रेरणा न्याती ने किया। सचिव सोनल मूंदड़ा ने बताया कि इस दौरान पानी की महत्ता पर गोष्ठी भी रखी गई। गोष्ठी में अध्यक्ष प्रेरणा न्याती ने पानी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल प्रकृति द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है। जहां पानी होता है, वहां जीवन होता है। हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल ही जीवन है, इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। इतना महत्वपूर्ण होने के बाद भी लोगों को जल की कीमत ज्यादा नहीं लगती। उन्होंने जल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसे बर्बाद व प्रदूषित नहीं करने का संकल्प दिलाया और जलस्त्रोतों को स्वच्छ व संरक्षित रखने का आह्वान किया। सोनल मूंदड़ा ने कहा कि जल ही जीवन का दूसरा नाम है। शाला प्रबंधक गायत्री गोस्वामी ने पानी की एक-एक बूंद को कीमती बताते हुए महिला मंडल का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया। इस अवसर पर मंडल की पूर्व अध्यक्ष मंजू मोदी, पुष्पा बिरला, गरिमा बहेड़िया, शारदा मंत्री, संगीता मूंदडा, शिल्पा सोमाणी, मधु बहेड़िया, लक्ष्मी तोतला, निधि तोषनीवाल श्रुति मंडोवरा, रचना बाहेती, प्रतिभा लड्ढा, जानकी बिरला, स्वाति तोतला, लीला सोमाणी, प्रियंका सोमाणी, सीमा फलोड़, रेणु बहेड़िया सहित महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...