भास्कर न्यूज | भैरुपुरा औझा
बंबोरी पंचायत के नंदपुरा गांव में चल रही जय भवानी जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के 10वें दिन शनिवार को अजेता व झरबालापुरा के बीच क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें अजेता की टीम विजय रही।
प्रतियोगिता संयोजक नाकेश मीणा, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, सत्यनारायण मीणा ने कहा कि समापन समारोह 21 मई को होगा। इसमें उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, केपाटन प्रधान प्रशांत मीणा, बूंदी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चेतराम मीणा, प्रेमशंकर बैरवा अतिथि होंगे।
भैरुपुरा औझा. नंदपुरा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
बूंदी. गोरधनपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के साथ अतिथि।
जूनियर क्रिकेट क्लब की शुरुआत
नमाना. क्षेत्र के अंधेड़ गांव में शनिवार सुबह 10 बजे जूनियर क्रिकेट क्लब की ओर से प्रतियोगिता का धनातरी सरपंच मांगीलाल भील व संदीप पुरोहित ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान सरपंच की देखरेख में मैच खेले गए।
प्रतियोगिता का समापन
गोरधनपुरा में पांच दिनों से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव भरत शर्मा थे, जिन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।