बूंदी| बसपा की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही सर्वसमाज भाईचारा संकल्प रथयात्रा शनिवार को बूंदी पहुंची। हिंडौली और बूंदी में रथयात्रा का बसपाइयों ने स्वागत किया, दोनों जगह सभाएं हुईं। यहां से रथयात्रा कोटा चली गई। इसमें दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है।
रथयात्रा में राजगढ़ से बसपा विधायक मनोज न्यांगली, खेतड़ी विधायक व विधानसभा में बसपा विधायक दल के नेता पूर्णमल सैनी सहित बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी धर्मवीरसिंह अशोक, प्रदेशाध्यक्ष सीताराम सीला, डॉ. विजयप्रताप, डॉ. जयप्रकाशसिंह, दारासिंह आजाद, सुमरतसिंह जहाजी, भगवानसिंह बाबा, हरिसिंह तनगुरिया, डूंगरराम गेदर, पूर्व विधायक सुरेश मीणा, अब्दुल अजीज गेसवात, आरबी नरवाला, अभयसिंह विजावत, सुरेंद्रसिंह बासोटिया, भोलासिंह बाजीगर, इंजी. दीपक नायक, श्याम भंडारी, अमित कल्याण, चौधरी जगदीश जाटव, इरशाद खान सहित कई नेता शामिल रहे। बूंदी में बसपा की सभा हुई, जिसमें नेताओं ने प्रदेश सरकार को कोसा। इस दौरान बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर श्याम टंडन, जिला कोऑर्डिनेटर राजेश राव, जिला प्रभारी एलजीराम भारती, सुरेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शिवराज मीणा, केपाटन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मधुलाल मीणा, कन्हैयालाल, राजूलाल बैरवा,महेंद्र वैष्णव, गंगाराम मीणा, मुकेश कुमावत, मीरीलाल सैन, शाहिद हुसैन मौजूद रहे।
संकल्प रथ यात्रा विभिन्न मुददों को लेकर निकाली जा रही है। जिनमें स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें, पदोन्नति में आरक्षण, नौकरियों में खाली पड़े बेकलॉग भरने, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करने, संविदाकर्मियों को समान वेतन देने, किसानों की ऋण माफी, अपर कास्ट के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने, अल्पसंख्यकों, मुस्लिम समुदाय का उत्पीड़न बंद करने, राजस्थानी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने जैसे मुददे शामिल हैं।
आयोजन
जनसभा में आमजन और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों ने किया संबोधित
बूंदी.शहर से गुजर रहा बसपा की संकल्प रथ यात्रा का काफिला।
बूंदी. संकल्प यात्रा के दौरा बूंदी में जनसभा को संबोधित करते बसपाई नेता।