बूंदी में गुर्जर समाज ने पंाच प्रतिशत आरक्षण मांगा
बूुदी. आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में नारे लगाते गुर्जर समाज के युवा।
बूंदी| गुर्जर समाज राजस्थान ने 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग दोहराई है। इसको लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
ज्ञापन बताया कि आरक्षण की मांग को लेकर समाज 15 साल से संघर्षरत है। गुर्जर समाज ने पांच प्रतिशत के आरक्षण की मांग को शीघ्र पूरा नहीं करने पर सड़कों पर उतने का एलान किया। ज्ञापन देने वालों में दुर्गालाल, घीसीलाल, जुगराज गुर्जर, देवराज गोचर, रोहित गुर्जर, शिवराज गुर्जर, राजेश, मुकेश गोचर, ब्रह्मानंद गुर्जर, अनिल तंवर, नंदसिंह खींची, विजय, मनोहर सहित कई समाजबंधु मौजूद थे।