पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 साल से कला शिक्षकों की भर्ती नहीं निकाली

25 साल से कला शिक्षकों की भर्ती नहीं निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाड़ौती के संगीत व चित्रकला के कलाकारों की बैठक बुधवार को शहर के देवपुरा में पीजी कॉलेज के पास हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से 27 मई को जयपुर में धरना देने का निर्णय लिया गया।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को दिया जाएगा। बैठक को राजस्थानी फिल्मों की अभिनेत्री नीलू वघेला के पति अभिनेता अरविंद कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पहली से 10वीं तक कला शिक्षा अनिवार्य है, बावजूद इसके राज्य सरकार ने पिछले 25 साल से द्वितीय और तृतीयश्रेणी कला शिक्षकों की भर्ती नहीं निकाली है। दो वर्ष पूर्व कला शिक्षा की करीब 3 लाख पुस्तकें भी प्रकाशित की, लेकिन स्कूलों में नहीं बांटने से ये अभी भी गोदामों में पड़ी हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने जल्द कला-संगीत शिक्षकों की भर्ती नहीं निकाली तो 27 मई को जयपुर और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कला शिक्षा संघ के अशोक मीणा, गोविंद मीणा, निशेद सोनी, सुरेंद्र राव, संजय राव, महेश नागर, आयुष जैन, बुद्धिप्रकाश राव, राजेश मीणा, प्रिया, कृतिका श्रृंगी, प्रीति कटारिया, नेहा सहित कई बेरोजगार कला शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...