गंदे पानी की निकासी को लेकर ज्ञापन
बूंदी| भारतीय जनता पार्टी के कच्ची बस्ती जिला संयोजक महावीर वर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वार्ड 3 में भरे गंदे पानी की निकासी एवं खुले में शौच मुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि शहर के वार्ड 3 चित्तौड़ रोड स्थित पुराने चुंगी नाके पास के खाली जमीन पर चारों ओर दीवार कर दी, लेकिन उस जमीन में जमा हो रहे बस्ती के गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं करने यह तालाब बन गया है। जिससे बस्ती में मच्छर फैल रहे हैं। वार्ड 3 में क्रय विक्रय सहकारी समिति की बंद पड़ी पुरानी मिल की भूमि में उगे पेड़ पौधे की आड़ में वार्ड के 60 प्रतिशत लोग व किराएदार इस भूमि पर खुले में शौच करने जाते हैं। बस्ती में बीस साल पहले बनी नालियों की मरम्मत नहीं होने से पानी घरों की नींव में जाकर नुकसान पहुंचा रहा है।
बूंदी का मामला