राधा-गोविंद की प्रतिमाओं का प्राकट्य उत्सव मनाया
बूंदी| सुदामा सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम) में बुधवार को वार्षिक आमसभा एवं आश्रम में प्रतिष्ठित राधा गोविंद प्रतिमाओं का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू का स्वागत करते हुए संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पूज्य बापू की प्रेरणा से ही सुदामा संस्थान बेसहाराओं के लिए सहारा बनने में समर्थ हो सका है। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने शास्त्रों के ज्ञान को संकलित करके बहुत ही सरल भाषा मे हजारों लाखों भक्तों को अध्यात्मज्ञान से आलोकित किया है।
राधामोहन शर्मा ने बापू का वंदन करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से अधिक मास के प्रथम दिन ही गुरु एवं गोविंद दोनों का सानिध्य प्राप्त हो सका है। इस मौके पर बापू ने कहा कि ईश्वर सर्वत्र व्याप्त है, किंतु सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए ही उन्हें पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जंगल में जाकर भजन करना ही तप नहीं है, अपितु विद्यार्थी द्वारा समर्पित भाव से विद्या अर्जन, गृहिणी द्वारा परिवार का संतोषजनक पालन-पोषण आदि भी तप है। बापू ने संस्थान में नवनिर्मित एक ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। अध्यक्ष गुलाबचंद ने ब्लॉक के अर्थ सहयोग के लिए पद्माकर पाठक, दमयंती शर्मा का आभार व्यक्त किया।
चातुर्मास का आयोजन बूंदी में: बापू के साथ आए घनश्यामदास महाराज द्वारा अधिक मास की महिमा का बखान किया एवं बताया की इस वर्ष पूज्य बापू का चातुर्मास का आयोजन सामुदायिक भवन बूंदी में ही होगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री छुट्टनलाल शर्मा द्वारा किया गया। इससे पूर्व सत्यनारायण थेबड़िया, सत्येश शर्मा, भोपालसिंह, सोहन सोमानी, गोपीकृष्ण विजय, गिरधर शर्मा, टिल्लू बाहेती, घनश्याम सोनी, रामरतन शर्मा, मनमोहन शर्मा, सत्यनारायण सारस्वत, पवन मंडोवरा द्वारा माल्यार्पण कर बापू का स्वागत किया गया।
बूंदी. सुदामा सेवा संस्थान के समारोह में प्रतिष्ठित राधा गोविन्दप्रतिमाओं का प्राकट्य महोत्सव मनाया गया।