- Hindi News
- National
- सामान्य अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज युवाओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
सामान्य अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज युवाओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
बूंदी. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को ज्ञापन देते युवा।
बूंदी| जिला मुख्यालय के सामान्य अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज युवाओं ने बुधवार को नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही अव्यवस्थाओं को लेकर शाम को सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया।
भाजपा नेता गौरव शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम एडीएम को दिए पत्र में लिखा कि सामान्य अस्पताल में दो माह से ब्लड टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है। इसके चलते यहां आने वाले रोगियों को रक्त मिलना बंद हो गया है। परिजनों को ब्लड के बंदोबस्त के लिए यहां-वहां चक्कर लगाने पड़ते हैं। यहां तक कि अस्पताल में छोटी-मोटी जांचें तक भी नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में रोगी व उनके साथ आने वाले तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन में लिखा कि अस्पताल में कोई स्थाई पीएमओ नहीं होने के कारण अव्यवस्थाएं हो रही है। ए श्रेणी के अस्पताल के हालात पीएचसी से भी बदत्तर हो रहे हैं। ऐसे में रोगियों को राहत देने के लिए ब्लड टेस्ट किट उपलब्ध करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में रोहित शर्मा, पप्पूकुमार सैनी, नंदकिशोर सैनी, धर्मेंद्र कुमावत शामिल थे।