नियमित नहीं करने से नाराज डीआरजी ने बूंदी में किया प्रदर्शन
बूंदी| जिले के डीआरजी (सुबह सीटी बजाने वाले ) संदर्भ व्यक्तियों ने बुधवार को नियमित रोजगार देने की मांग का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को दिया। ज्ञापन में संदर्भ व्यक्तियों ने बताया कि राजस्थान शौच मुक्त होने के बाद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीआरजी पद पर कार्यरत संदर्भ व्यक्तियों को सेवा मुक्त कर दिया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की अलग अलग व्यक्तियों को नियुक्त करने के बजाए प्रशिक्षित सभी डीआरजी को नियमित रोजगार दिए जाने की मांग की।