पंचायत सहायक-विद्यार्थी मित्र आज देंगे कलेक्टर को ज्ञापन
बूंदी| पंचायत सहायक व विद्यार्थी मित्र गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के महासचिव वरूण शर्मा ने बताया कि पंचायत सहायक व विद्यार्थी मित्र सुबह 10 बजे रेडक्रॉस सोसायटी भवन के बाहर एकत्रित होंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसके आगे की रणनीति बनाई जाएगी।