पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिंद्रा कॉलोनी में दिनदहाड़े नकदी जेवरात ले गए, नाकाबंदी के बाद भी फरार हुए बदमाश

महिंद्रा कॉलोनी में दिनदहाड़े नकदी-जेवरात ले गए, नाकाबंदी के बाद भी फरार हुए बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। पुलिस ने बताया कि गांधीग्राम के महिंद्रा कॉलोनी में यह चोरी हुई।

मकान मालिक ने 20 हजार रुपए नकद, दो सोने के लॉकेट, 250 ग्राम चांदी के पायल चोरी होने का केस दर्ज कराया है। वहीं रिपोर्ट में महंगी साड़ियां, लाख की चूड़ियां भी चोर ले गए। पुलिस ने घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन देर रात तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूंदी. गांधी ग्राम की महिंद्रा कॉलोनी के एक मकान में बदमाश नकदी-जेवरात ले गए।

खबरें और भी हैं...