पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहसुन पास करने के बदले रुपए लेने पर सर्वेयर व साथी हिरासत में, 26 हजार 500 रुपए बरामद

लहसुन पास करने के बदले रुपए लेने पर सर्वेयर व साथी हिरासत में, 26 हजार 500 रुपए बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की पुरानी मंडी में चल रहे जिले के एकमात्र लहसुन खरीद केंद्र पर बुधवार को लाए गए लहसुन को पास करने के बदले सर्वेयर द्वारा रुपए मांगने पर पुलिस ने सर्वेयर और उसके साथी को हिरासत में लिया है।

किसानों ने शिकायत की थी कि उनका लहसुन खरीद के लिए पास करने के बदले नेफेड की ओर से खरीद केंद्र पर लगाया गया सर्वेयर अपने साथी के माध्यम से हर किसान से 2000-3000 रुपए ले रहा है। हिरासत में लिए गए सर्वेयर राजेंद्रकुमार सैनी गेंडोली और साथी नरेश मीणा गेंता है। इधर, शिकायत के बाद नेफेड ने सर्वेयर सैनी को हटाकर अर्जुनकुमार को लगाया है।

सोमवार शाम काे किसान रामलाल रैगर मंडावरा, पृथ्वीराज बैरवा आदि ने इनकी शिकायत राजफैड प्रतिनिधि, तहसीलदार, सोसायटी के मार्केटिंग मैनेजर से की थी। साथी नरेश मीणा ने पहले तो अपने पास 400 रुपए होना बताया, पर जब उसकी जेबें टटोली गई तो 26,500 रुपए मिले। इस दौरान भीड़ के बीच आरोपी नरेश भाग गया। रुपए मिलने पर एसीबी को भी शिकायत की गई। एसीबी पहुंची, पर मामला पुलिस से जुड़ा बताया। इस पर केपाटन क्रय-विक्रय सहकारी समिति के प्रबंध मैनेजर घनश्याम बजाज, अध्यक्ष मोहनलाल व किसान सर्वेयर को पकड़कर कोतवाली ले गए। उसके व साथी के खिलाफ रिपोर्ट दी। बाद में साथी मीणा को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि नरेश मीणा के पास इतने रुपए कहां से आए। मीणा के मुताबिक रुपए उसके मामा के हैं, जो वह लेकर आया था, इस बीच लहसुन खरीद का मैसेज आ गया तो बूंदी आ गया।

बूंदी. लहसुन खरीद केंद्र पर लहसुन लेकर आए किसानों से परेशानी के बारे में पूछते कांग्रेेस के प्रदेश सचिव।

मंडी यार्ड में लहसुन रखने का संकट: केंद्र पर खरीदे लहसुन के कट्‌टों का अंबार लगा है। बुधवार को 55 काश्तकारों के 2573 कट़्टे लहसुन खरीदा गया, एक कट्‌टे में 50 किलो लहसुन आता है। मंडी यार्ड फुल हो गया है। अगर जल्द उठाव नहीं हुआ तो बिगड़ते मौसम में लहसुन रखने का संकट हो जाएगा, जिसका असर खरीद पर पड़ सकता है। जो लहसुन यहां से दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजा गया था, वहां माल खाली नहीं हो पा रहा। बूंदी से गए ट्रक वहां खड़े हैं। ऐसे में बाकी माल के उठाव भारी समस्या है।

राजफेड, नेफेड, कलेक्टर को चिट्‌ठी लिखकर बता दिया गया है। धूप और बरसात में लहसुन खराब हो जाता है, इन दिनों खराब मौसम में खतरा ज्यादा है। -घनश्याम बजाज, प्रबंध मैनेजर, केपाटन सोसायटी

खबरें और भी हैं...