पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एड्स सोसाइटी की अधिकारी जयेता दोषी, कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

एड्स सोसाइटी की अधिकारी जयेता दोषी, कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा एसीबी ने रिश्वत के एक मामले में आरोपी राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की मूल्यांकन अधिकारी जयेता दासगुप्ता और दलाल अरिंदम अधिकारी को जांच में दोषी माना है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया। मामले में सुनवाई गुरुवार को होगी।

सीआई हरिसिंह मीणा ने बताया कि बूंदी के एनजीओ राष्ट्रीय मानव विकास समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमावत ने शिकायत दी थी कि मूल्यांकन अधिकारी जयेता अपने दलाल अरिंदम के जरिए 50,000 रुपए की घूस मांग रही है। बातचीत के बाद सौदा 45 हजार में तय हुआ। इस पर एसीबी ने शिकायत पर सत्यापन की कार्रवाई कर 19 मार्च को एनजीओ की मूल्यांकन रिपोर्ट सही बनाने की एवज में फरियादी से 45 हजार रुपए की घूस लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था। टीम ने दोनों को 20 मार्च को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सीआई मीणा ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 17 मई की पेशी दे रखी है।

खबरें और भी हैं...